Untitled Document
| Ashok Bahirwani's Updates 15-05-2012 |
Ashok Bahirwani’s Update: 15th May, 2012
Good Evening Speakasians,
कितना अद्भुत एहसास था, शनिवार १२ मई २०१२ को आजाद मैदान में लोगों के समूह के बीच मौजूद होना, जो सकारात्मकता, समर्पण और सार्वजनिक भावना का प्रतीक थे.
देश भर में आंदोलन लगभग ४० शहरों में आयोजित किया गया था और मैं जान गया कि हालांकि उपस्थिथि हमारी उम्मीदों के अनुसार नहीं थी, पर जो लोग उस दिन एकत्र हुए थे उनकी मनोदशा और भावना, बहुत कुछ कह गए और ठोस सबुत थे कि ज्यादातर पनेलिस्ट्स Speakasia के बारे में क्या सोचते हैं, व्यावसायिक गतिविधियों की रूकावट के एक वर्ष बाद भी, बाहर आकर आंदोलन में सक्रिय भाग लेना सच्चे SPEAKASIANS का प्रतीक है.
रेड क्रॉस के अधिकारियों के साथ बात करने पर मुझे एहसास हुआ कि यह एक सबसे बड़ा रक्तदान अभियान था, एक गैर कॉर्पोरेट, गैर राजनीतिक, गैर सरकारी संगठन , एक कंपनी के सरल उपभोक्ताओं के एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया हुआ. वास्तव में, यह रक्तदान अभियान एक साथ ४० शहरों में आयोजित किया गया था और Speakasians के लिए गर्व की और एक बात है. इस अभियान के दौरान हम समाज के लिए बहुत बड़ी मात्रा में रक्त की १८०० यूनिट्स को इकट्ठा करने में कामयाब रहे है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. इससे लगभग ५४०० मानव जीवन को बचाने की क्षमता है. यह Speakasian परिवार का, समाज की ओर लोकहित की भावना ओर कंपनी के साथ डटे रहने के इरादे को दर्शाता है. जय हो Speakasians.
आज उपभोक्ता संरक्षण आंदोलन , इस हस्ताक्षर अभियान के साथ समाप्त होता है. Speakasians ने बड़ी संख्या में बाहर आकर इस याचिका पर हस्ताक्षर किये हैं, जो सरकार के विभिन्न अधिकारियों को प्रस्तुत किया जाएगा, हमारे विभिन्न मांगों सहित हमारी बुनियादी मांग भी सामने रखेगा जो है SAOL को भारत में व्यापार को पुनः आरंभ करने के लिए अनुमति दी जाए.
AISPA कंपनी पहल और प्रयासों का समर्थन कर रही है, अधिकारीयों को विश्वास दिलाने ओर समझाने के लिए कि कंपनी के पनेलिस्ट्स और उपभोक्ता कंपनी के साथ खड़े हैं ओर इंतजार कर रहे हैं , कंपनी का भारत में अपने व्यवसाय का पुनः आरंभ होने के लिए.
AISPA अब देश भर से सभी हस्ताक्षर को एकत्रित करके, सोमवार २१ मई २०१२ तक विभिन्न अधिकारियों को प्रस्तुत करेगी, और उनके साथ आगे उपयुक्त कार्रवाई करने के लिए सुनिश्चित करेगी. हस्ताक्षर अभियान आज दिन के अंत तक समाप्त होगा, लेकिन मेरे इस अद्यतन लिखने तक हमने लगभग ४००० हस्ताक्षर एकत्र किये हैं , यह एक बहुत ही अच्छी संख्या है और मुझे यकीन है हमें मदद मिलेगी सरकार को बताने के लिए कि व्यावसायिक गतिविधियों की रुकावट के वर्षपूरे होने के बावजूद हम कंपनी के समर्थन में खड़े हैं.
मैं समझ सकता हूँ कि लोग जिज्ञासु हो रहे जैसे जैसे दिन बीत रहे है, विभिन्न अनिश्चितताओं और मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट में WP ३८३/२०११ के कारण, जो अब ८ अगस्त २०१२ के लिए तैनात है. जैसा कि कंपनी ने हमें पहले से लगातार सूचित किया है कि वे एक जल्द पुनः आरंभ की संभावनाओं को देख रहे हैं और यह बहुतायत स्पष्ट है कि कंपनी अन्य सरकारी एजेंसियों के माध्यम से पुनः आरंभ करने की संभावना को देख रही है, नाकि न्यायालय के माध्यम से ..
|
|