Untitled Document
| Ashok Bahirwani's Updates 06-04-2012 |
Ashok Bahirwani’s Update: 6th April 2012.
Good Afternoon Speakasians,
३१ मार्च को आयोजित AGM ने हम सभी को एक नया नजरिया दिया, और देश भर से बड़ी संख्या में पनेलिस्ट्स ने आकर, AISPA के लिए अपना समर्थन और प्यार को दिखाकर हमारे दिलों को बहुत सुकून पहुँचाया .
एक पनेलिस्ट द्वारा दी गयी एक विशेष टिप्पणी ने मेरी कल्पना को जकड लिया और मुझे एहसास हुआ कि आने वाले दिनों में AISPA की जिम्मेदारियां बहुत बड़ी थी. इस पनेलिस्ट ने मेरा ध्यान आकर्षित किया, कि हमारे पहले लक्ष्य यानी व्यापार के पुनः आरंभ के तुरंत बाद, AISPA ने सरकारी एजेंसी के साथ बातचीत करके , सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग (direct sales industry ) के लिए एक नियामक संस्था (regulatory body) का गठन किया जाए, ताकि इस उद्योग को , जिसकी एक विशाल जन संख्या के लिए, आय उत्पन्न करने की क्षमता है, आवश्यक दिशा निर्देश, विनियमन, और वैधता उपलब्ध कराया जाए.
जो हॉल हमने बुक किया था, केवल ३०० व्यक्तियों की क्षमता थी, लेकिन भारत भर से पनेलिस्ट्स की प्रतिक्रिया और पुष्टियों aispa.confirmation @ gmail.com पर प्राप्त ईमेल से हम सचेत हो गए थे और हम एक बड़ी तादात में लोगों की उपस्थिथि के लिए तैयार थे. हमारा सब से अनुरोध कि, बड़ी संख्या में न आने के बावजूद ऐसा हुआ था.
AISPA गर्व से घोषणा करती है की है कि हम इस अवसर के चुनौती पर खरे उतरे और की गयी व्यवस्था पर उपस्थित सभी पनेलिस्ट्स खुश थे.
AGM का पूरा विवरण एक दो दिनों मैं, वेब साइट www.aispa.co.in पर एक ताजा लिंक से, home page पर, डाउनलोड सदस्यता फार्म लिंक, के आसपास, अपलोड किया जाएगा.
मैं समिति सदस्य, मीडिया समिति सदस्य और एसोसिएशन के पदाधिकारियों की घोषणा यहाँ करता हूँ:
पधाधिकारी (Office Bearers )
मेल्विन क्रेस्तो मुंबई अध्यक्ष
अमित सभ्लोक मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष
अशोक बहिरवानी मुंबई सचिव
गुरदीप सिंह पंजाब संयुक्त सचिव
निमी कंबोज मुंबई कोषाध्यक्ष
P.अरुणाचलम तमिलनाडु संयुक्त कोषाध्यक्ष
समिति सदस्य:(Committee Members)
अभिषेक मिश्रा उत्तर प्रदेश
दामोदरन तमिलनाडु
हेमंत सूर्यवंशी महाराष्ट्र
किशोर मेसवानी मुम्बई
मिलिंद धनेश्वर मध्य प्रदेश
राजशेखर नाईक कर्नाटक
रवि कदम गुजरात
शेमीर P.C केरल
सुकेश आनंद राजस्थान
मीडिया समिति सदस्य:
मेल्विन क्रेस्तो मुंबई (अध्यक्ष ), रौशनी अरोड़ा मुंबई (संयोजक)
सैकत मजूमदार त्रिपुरा आनंद प्रसाद उत्तर प्रदेश
दीपांशु वार्ष्णेय उत्तर प्रदेश संदीप गुप्ता उत्तर प्रदेश
दिलीप छतवानी मध्य प्रदेश संजीव खन्ना नई दिल्ली
हरि कृष्णन तमिलनाडु सैयद यासीन कर्नाटक
कमलेश पटेल गुजरात विद्या मंद्वेकर मुंबई
प्रियाल वर्मा छतीसगढ़ विक्टर मकफरलेन असम
राहुल धेक्ले मुंबई विकास महाजन पंजाब
विनीत तिवारी उत्तर प्रदेश
३ अप्रैल २०१२ को, मेरी अग्रिम जमानत और श्री Melwyn Crasto के जमानत शर्तों को कम करने के लिए, सत्र अदालत में सुनवाई थी.
मेरा अग्रिम जमानत आवेदन ३ मई २०१२ के लिए स्थगित किया गया है और जांच अधिकारी के निर्देशों के तहत, विद्वान विशेष PP, ने अदालत को वादा किया है कि ३ मई २०१२ तक EOW मुझे गिरफ्तार नहीं करेगी
श्री Melwyn Crasto के छूट आवेदन में, विद्वान विशेष PP ने जवाब दाखिल करने के लिए समय माँगा है और इस मामले को २१ अप्रैल २०१२ के लिए स्थगित किया गया है.
|
|